मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अनाथालय में फल और मिठाई वितरण करने के बाद बच्चों के साथ केक काटकर सादगी से मनाया अपना जन्मदिन
देहरादून : देहरादून के श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्मदिन पर यज्ञ आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान और फल वितरण भी किया। आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनायें दीं।