मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा का किया शुभारंभ
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास,मेयर सुनील उनियाल गामा, टपकेश्वर मंदिर के महंत भरत गिरी सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित थे।