आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डी.ए.वी, कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता और स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
देहरादून : भारत स्काउट एंड गाइड के रेंजर, रोवर इकाई के द्वारा कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज पोस्टर प्रतियोगिता और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजेय सक्सेना,रेंजर लीडर डॉ. निशा वालिया, रोवर लीडर डॉ.अमित कुमार शर्मा के निर्देशन में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन कॉलेज कैंपस में किया गया।
निर्णायक मंडल के रूप में पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ.अनुपमा सक्सेना और डॉ. सुमन त्रिपाठी जबकि स्लोगन प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. वाणी कांत पंकज, डाॅ. विनीत कुमार विश्नोई, और डॉ. विवेक त्यागी ने अहम भूमिका निभाई।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिषेक, द्वितीय स्थान अफरोजा और तृतीय स्थान प्रिंसा को मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिन्सा द्वितीय स्थान देवांश और तृतीय स्थान प्रज्ञा को मिला।
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले रेंजर, रोवर- यूनिट लीडर प्रियंका महर, बीरेन्द्र सिंह, मेघा नेगी ,आयुष, असलम, अफरोजा, शिखा, हिमांशु, सचिन, प्रज्ञा, सौरभ, प्रभजीत, शीतल, देवांश,अभिषेक दीपांशु आदि ने भाग लिया।