उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा की “स्थानीय बोली संरक्षण संवर्धन समिति” का किया गठन
देहरादून : उत्तराखंड की स्थानीय भाषा बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा आनुषंगिक विषयों हेतु उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा की “स्थानीय बोली संरक्षण संवर्धन समिति” का गठन किया है जिसके सभापति के रूप में विधायक विनोद चमोली को नामित किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2021-22 के लिए “स्थानीय बोली भाषा समिति” में बतौर सदस्य विधायक विनोद कंडारी, महेश जीना, भरत सिंह चौधरी, पूरन सिंह फर्त्याल, दलीप सिंह रावत एवं मुन्नी देवी शाह के नाम निर्दिष्ट किये हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि राज्य की गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी बोली भाषा को संरक्षित करने की दिशा में विधानसभा की नई समिति का गठन किया गया है।श्री अग्रवाल ने आशा व्यक्त की है कि समिति के सभापति सहित सभी सदस्य उत्तराखंड की बोली भाषा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे।