चर्चा -“मिशन 2022” के लिए उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम फाइनल,पंजाब फार्मूला उत्तराखंड में भी हुआ लागू
देहरादून । खबर आ रही है कि उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम के नामों का ऐलान कल होगा। इस टीम में जिन नामों और ज़िमेदारी को लेकर चर्चा है वह कुछ इस तरह से है। अभी सिर्फ यह चर्चा राजनीति गलियारों में जोरों से तैर रही है।
हरीश रावत – अध्यक्ष चुनाव संचालन समिति
प्रीतम सिंह – नेता प्रतिपक्ष
गणेश गोदियाल – प्रदेश अध्यक्ष
तिलक राज बेहड़ – कार्यकारी अध्यक्ष
प्रो जीतराम – कार्यकारी अध्यक्ष
भुवन कापड़ी – कार्यकारी अध्यक्ष
राजपाल खरोला – कार्यकारी अध्यक्ष
रणजीत रावत – कार्यकारी अध्यक्ष
कांग्रेस सूत्रों की माने तो वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बनाया गया है। गणेश गोदियाल के साथ में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी कार्यरत होंगे।
वही चेहरे को लेकर कांग्रेस की तरफ से जो सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है, उसके अनुसार सीधे तौर या परोक्षरूप रूप से हरीश रावत के चेहरे पर ही अगला चुनाव लड़ा जाएगा।
गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस के अंदरूनी विवाद को निपटाने के बाद सबकी नजर उत्तराखंड कांग्रेस पर थी। क्योंकि 2022 में चुनाव होना है और इसके लिहाज से कांग्रेस में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। माना जा रहा है कि आज रात या कल सुबह तक इस बदलाव की घोषणा भी कर दी जाएगी।