छत से गिरी महिला को SDRF ने रेस्क्यू कर घायल अवस्था मे पहुंचाया अस्पताल
आपदा नियंत्रण कक्ष अलमोड़ा से SDRF टीम को अवगत कराया कि ओल्या गांव शीतला खेत में एक महिला छत से गिरी है,जिसे गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल ले जाने के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट सरियापानी से मुख्य आरक्षी बहादुर सिंह बजेठा की हमराह टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हई।
रेस्क्यू टीम को मौके से पहुंचने से पहले ज्ञात हुआ की घटनास्थल मुख्य मार्ग से 3किमी0 अन्दर है, रेस्क्यू टीम मुख्य मार्ग से पैदल घटनास्थल के लिये रावाना हुई।
रेस्क्यू टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरान्त उक्त घायल महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया गया ओर अपने वाहन की सहायता से बेस अस्पताल मे भर्ती कराया गया।