उत्तराखण्ड

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री तीरथ के लिए 6 विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र, आप भी जानिए कौन कौन है ये विधायक

देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विधायकी का  चुनाव की हलचल शुरू हो गई है। दरअसल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को 10 सितम्बर से पहले विधायकी का चुनाव जीतना है,जिसके लिए मुख्यमंत्री को किसी भी एक विधान सभा सीट से उपचुनाव जीतना होगा,मुख्यमंत्री के लिए अब तक 6 विधायक सीट छोड़ने के लिए तैयार हो गए है,जिनमे निर्दलीय विधायक भी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि अब तक 6 विधायकों ने उन्हे लिखित में मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने के लिए पत्र दिया है। जिसमें एक निर्दलीय विधायक भी है,साथ ही 4 विधायक पौड़ी लोकसभा सीट से ही है।

अगर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए सीट छोड़ने की बात करें तो सबसे पहला और बड़ा नाम कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का है जिन्होंने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के दिन ही बीजेपी हाईकमान को कोटद्वार विधानसभा सीट छोड़ने के लिए अवगत करा दिया था साथ ही मीडिया में भी बयान देकर हरक ने सीएम तीरथ सिंह के लिए सीट छोड़ने के लिए कह दिया है। हरक सिंह अगर विधायक ही छोड़ते हैं तो वह पौड़ी लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने का भी मन बना रहे हैं। वही पौड़ी लोकसभा सीट से ही लैंसडौन से भाजपा विधायक दिलीप सिंह रावत,यमकेश्वर से भाजपा विधायक रितु खंडूरी और बद्रीनाथ से भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट भी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। पौड़ी लोकसभा सीट के अलावा मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने वाले विधायकों की बात की जाए तो धर्मपुर विधानसभा से विधायक विनोद चमोली भी मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत के लिए सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। यही नहीं भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह खेड़ा भी सीट छोड़ने के लिए तैयार है। अगर इन सीटों से हटकर अगर बात की जाए तो गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का भी एक विकल्प मुख्यमंत्री के पास है जो विधानसभा सीट भाजपा विधायक गोपाल सिंह रावत के निधन के बाद खाली हुई है। ऐसे में देखना यही होगा कि आखिर मुख्यमंत्री इन सात विधानसभा सीट में से आखिर किसी एक सीट पर चुनाव लड़ने लड़ते हैं। या फिर मुख्यमंत्री के किसी और सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *