भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक कल,ग्रामीण क्षेत्रो में हो रहे सेवा कार्यो की होगी समीक्षा
देहरादून : भाजपा कोर ग्रुप की बैठक वृहस्पतिवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ,प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत करेंगे। केन्द्रीय पदाधिकारी दो दिवसीय प्रवास के बाद 29 को लौटेंगे। वृहस्पतिवार को 12 से 1 बजे राष्ट्रीय महामंत्री संग़ठन और प्रदेश प्रभारी प्रदेश के सातो मोर्चो के साथ बैठक करेंगे। कोविड के दौरान उनके द्वारा किये गए कार्यो का फीड बैक लेंगे। ग्रामीण क्षेत्रो में उनके द्वारा किस तरह से सेवा कार्य किये जा रहे हैं और इस दिशा में अभी और क्या क्या जरुरी है इसके लिए चर्चा की जाएगी।
श्री चौहान ने बताया कि इसके बाद 2 से 3 उनकी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामन्त्रियो के साथ बैठक होगी जिसमें संगठन की कार्यों और कोविड को लेकर चलाये जा रहे अभियानों पर चर्चा की जाएगी। दोपहर बाद 4 से 6 बजे पार्टी कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमन्त्री, प्रदेश अध्यक्ष सभी सांसद और कोर ग्रुप के सभी सदस्यों को बुलाया गया है।
श्री चौहान ने बताया कि बैठक में 30 मई को मोदी सरकार -2 के 2 वर्ष पूरे होने पर गावो में सेवा कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा कोविड नियंत्रण के लिए जा रहे प्रयास और आम लोगों को राहत पहुचाने के लिए किये जा रहे कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी।