मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनता दरबार मे कई जन समस्याओं का मोके पर ही किया समाधान,शेष समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जायेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से पूरा फीडबैक लिया जायेगा। निर्धारित समयावधि में अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं। जिन समस्याओं को त्वरित समाधान हो सकता, उनका मौके पर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं।