राज्यपाल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया से जुड़े सभी लोगों को दी बधाई
देहरादून : राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि ) ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं और मीडिया से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।
राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि )लोकतंत्र की मजबूती में प्रेस की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एक स्वस्थ और सुद्ढ लोकतंत्र के लिये स्वतंत्र और उत्तरदायित्वपूर्ण प्रेस अहम है। प्रेस व मीडिया के तटस्थ, स्वतंत्र, निष्पक्ष व जिम्मेदार होने से ही लोक व लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। सरकार और जनता के मध्य संवाद कायम करने और विश्वसनीयता बनाने में भी प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रेस राष्ट्र के लिए सजग प्रहरी का कार्य करता है और नीति-निर्माताओं का सही मार्गदर्शन करता है। प्रेस जनमानस को राष्ट्र के विकास और निर्माण में सहयोग के लिये प्रोत्साहित करती है। राज्यपाल ने कहा कि प्रेस तथा मीडिया ने कोविड-19 के वैश्विक महामारी के दौर में अत्यन्त सराहनीय भूमिका निभाई है।