उत्तराखण्ड

श्रद्धांजलि : अपना सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित करने वाले स राजेन्द्र सिंह राजन के निधन पर शोक की लहर,पंजाबी महासभा ने शोक व्यक्त कर,अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून : उत्तरांचल पंजाबी महासभा उत्तराखंड की प्रदेश इकाई ने देहरादून के प्रसिद्ध समाजसेवी,गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे,उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संरक्षक और गुरुद्वारा पौंटा साहब के महामंत्री और विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के संरक्षक रहकर जमीन से जुड़कर सेवादार की भूमिका निभाते हुए अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित करने वाले स राजेन्द्र सिंह राजन के निधन पर हार्दिक शोक सम्वेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्था की,एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सम्वेदनाएं प्रकट की।
शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड़,प्रदेश प्रभारी सुभाष कोहली,प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग, कोषाध्यक्ष विनय कोहली,संरक्षक राकेश ओबेरॉय,एस पी कोचर, हरबंस कपूर, उमेश शर्मा “काउ”, स. हरभजन सिंह चीमा, दिनेश मानसेरा, राजकुमार अरोरा,प्रदीप सचदेवा, उपाध्यक्ष अनिल मारवाह,गोपाल पुरी,सीमा डोरा,संतोष कश्यप,
लाल चंद शर्मा, स नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा,प्रेम कश्यप,डी एस मान,युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष सुनील मस्सोन, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मस्सोन,प्रदेश मंत्री राकेश मल्होत्रा, स मेजर सिंह, सुनील बांगा,राजीव सच्चर,महानगर अध्यक्ष स पी एस कोचर, महामंत्री गोविंद मोहन,स जसबीर बग्गा, स रविन्दर सिंह आनन्द,रवि मल्होत्रा, युवा इकाई महानगर अध्यक्ष स संतोख नागपाल, महामंत्री रमन अलग,नवीन सडाना, स गुरजिंदर सिंह ,महिला इकाई महानगर अध्यक्ष कोमल वोहरा द्वारा अपनी शोक सम्वेदनाएं प्रकट की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *