श्रद्धाजंलि : नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इन्दिरा हृदयेश का आकस्मिक निधन उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति : प्रीतम सिंह
देहरादून : उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इन्दिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इन्दिरा हृदयेश का असमय आकस्मिक निधन उत्तराखण्ड प्रदेश और कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति है उनके निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक राजनीति से लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड तक का उनका लम्बा राजनैतिक सफर रहा है जिसमें उन्होंने कई उतार-चढाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि स्व. इन्दिरा हृदयेश के रूप में हमने आज अपना एक मार्ग दर्शक खो दिया है। नेता प्रतिपक्ष में पार्टी के विधायकगणों को समय-समय पर उनका मार्ग दर्शन मिलता रहा जिसके कारण विपक्षी दल के रूप में उनके कुशल और अनुभवी नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सदन में जनता की आवाज उठाती रही। नाव गठित राज्य की पहली निर्वाचित सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य में ढांचागत विकास की नींव रखने में मदद की जिसके लिए वे सदैव याद की जायेंगी। प्रीतम सिंह ने कहा कि भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों और शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने भी उनको श्रद्धाजंलि अर्पित की है।
साथ ही कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पी. के. अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तराखंड सरकार में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हरदेश जी का आकस्मिक निधन पर समस्त कॉग्रेस जन के साथ ही उत्तराखंड के लाखों लोगों में शोक की लहर हैं। पी.के अग्रवाल के मुताबिक उत्तराखंड की राजनीति में उनकी क्षति को पूरा करना बहुत ही मुश्किल है। ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. के. अग्रवाल ने डॉ. इंदिरा हृदयेश को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए समस्त शोकाकुल जनो और परिवार को इस दुख को सहने करने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की है।