महंगाई और बेरोजगारी से नाता तोड़ो हाथ से हाथ जोड़ो : कॉंग्रेस
कॉंग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को बाजपुर में मिला बड़ा जन समर्थन –
अजय कुमार लल्लूदेशभर में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी जी का संदेश घर-घर पहुंचा रहे हैं – नेता प्रतिपक्ष, यशपाल आर्य
बाजपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आहूत देशव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के बाज़पुर में कॉंग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अन्तर्गत आज यात्रा संयोजक Ajay Kumar Lallu के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रतिभाग किया। यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने समाज में प्रेम, भाईचारा और सहिष्णुता का महत्व बताते हुए कहा कि भारत मे लोग हमेशा एकता और भाईचारे से रहते आये हैं। विभाजनकारी शक्तियों को हराना ही कांग्रेस का लक्ष्य है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से जो सकारात्मक माहौल पूरे देश में निर्मित हुआ है हम सबको उसको घर घर तक दस्तक देकर पहुंचाने का कार्य करना है। इस अवसर पर बड़ी तादात में कॉंग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राहुल गांधी जी का सन्देश जन – जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। देश में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी जी का संदेश घर-घर पहुंचा रहे हैं। कॉंग्रेस की बाजपुर में आयोजित हुई…हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान माहौल कॉंग्रेसमय होता हुआ नजर आया….यात्रा में सभी कॉंग्रेस कार्यकर्ता खासे उत्साहित थे, यही नहीं बल्कि हर किसी की जुबा से सिर्फ और सिर्फ महंगाई-बेरोजगारी से नाता तोड़ो
हाथ से हाथ जोड़ो ही सुनने को मिला।