उत्तराखंड

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने कोविड महामारी से बचाने के लिए जनता की काउन्सिलिंग की डिजिटल सेवा की शुरू : नेहा कुशवाहा

देहरादून : सिविल जज (सी0डि)/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा कोविड महामारी में लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने और घर पर ही रह कर आवश्यक सुरक्षित उपाय और अन्य जानकारी के लिए फोन, आॅनलाईन वीडियो कॉन्फ्रेंस वाट्सएप्प आदि इलैक्ट्रानिक माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनता की काउन्सिलिंग किए जाने की सेवा शुरू की गई हैं। जिसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा अधिवक्तागण एवं पराविधिक कार्यकर्तागण नियुक्त किए गए हैं। जिनमें अधिवक्तागण देहरादून के लिए लता राणा 9897444742, आशुतोष गुलाटी 9897870644, रोहित श्रीवास्तव 8958275811, यदुबीर सिंह 9897209418, दीपक थपलियाल 8077012577, शमीम खान 9837645797, विकास नगर के लिए मनोज कुमार शर्मा 9412058600, अजय कुमार बडोनी 9412009051,श्रीमती बिन्दु 8868965329, सरोज 9456539732, ऋषिकेश के लिए भूपेन्द्र कुमार शर्मा 9837780593, देवेन्द्र 7017375741,अजय सिंह वर्मा 9997461313, डोईवाला के लिए मनोज कुमार 8077382380 नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार पराविधिक कार्यकताओं में देहरादून के लिए सुनीता सिंह 8979093382, जितेन्द्र 7253000005, शमीना सिद्धकी 9411564547, जहांगीर आलम 8954080190, डोईवाला के लिए सुभाष तिवाड़ी 7248153856, चकराता के लिए सुजत अली 8126622151 और ऋषिकेश के लिए विभा नामदेव 7060140960 और मीनाक्षी कपरूवाण नियुक्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *