बिग ब्रेकिंग : गणेश गोदियाल बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून : आखिरकार कांग्रेस हाई कमान ने उत्तराखंड कांग्रेस पर लिया अंतिम निर्णय,
नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को जिम्मेदारी सौप दी है। साथ ही पार्टी हाईकमान ने नेता प्रति पक्ष
की कमान प्रीतम सिंह सौपी है।
चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए गए है। प्रो जीत राम,भुवन कापड़ी,पूर्व विधायक रंजीत रावत, पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही कांग्रेस हाईकमान ने
चुनाव प्रचार कमेटी का भी गठन कर दिया है। पूर्व सीएम हरीश रावत, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व काबीना मन्त्री दिनेश अग्रवाल,
कोषाध्यक्ष के रूप में आर्यन शर्मा की हुई नियुक्ति की गई है।