उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ

उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पूरे मन्त्रिमण्डल के साथ आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

देहरादून : उत्तराखंड की सियासत से आज की सबसे बड़ी खबर है। जी हां आज खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की है। उत्तराखंड को आज युवा सीएम मिल गया है। युवा सीएम पुष्कर धामी से युवाओं को खासी उम्मीद है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार हुआ है कि प्रदेश की कमान युवा चेहरे के हाथ में सौंपी गई है। गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी 45 (16 सितंबर 1975) साल के हैं और खटीमा से दूसरी बार से विधायक हैं। उनकी युवाओं में अच्छी पैठ है। इसलिए हाईकमान ने उनको उत्तराखंड की कमान सौंपी है। ताकि वो युवा वर्गों के लिए काम कर भाजपा की छवि को बेहतक कर सकें।

शपथ ग्रहण समारोह के इस अवसर पर सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री , हरक सिंह रावत कैबिनेट मंत्री , यशपाल आर्य कैबिनेट मंत्री, विशन सिंह चुफाल कैबिनेट मंत्री,सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री, रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री,धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री,अरविंद पांडेय कैबिनेट मंत्री , बंशीधर भगत कैबिनेट मंत्री, यशपाल आर्य कैबिनेट मंत्री और स्वामी यतीश्वरानंद कैबिनेट, गणेश जोशी कैबिनेट और गोपनीयता की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *