उत्तराखंड

बड़ी खबर : उत्तराखंड में मेडिकल ऑक्सीजन ऑडिट उप समूह का किया गया गठन,मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

देहरादून : उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर, राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार मेडिकल ऑक्सीजन ऑडिट उप समूह का गठन किया है। जिसमें सत्येंद्र सिंह संयुक्त सचिव खनन मंत्रालय भारत सरकार, रंजीत सिन्हा सचिव परिवहन उत्तराखंड,डॉ रवि कांत निदेशक एम्स, डॉ.आशुतोष सयाना राजकीय दून मेडिकल कॉलेज और बी सिंह सी ई पेसो भारत सरकार को टीम में जगह दी गई है। उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा राज्यों को आवंटित मेडिकल ऑक्सीजन के राज्य में आपूर्ति और समुचित वितरण का उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए नेशनल टास्क फोर्स के गठन के निर्देश दिए हैं। इस टास्क फोर्स के अंतर्गत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उप समूह का गठन किया जाना था। जिसके मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आज आदेश जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *