उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ का किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ का उनकी जंयती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड की धरोहर है। उन्होंने देश की आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की आजादी में ‘पेशावर कांड‘ मील का पत्थर साबित हुआ, जिसने भविष्य की क्रांति की आधारशिला रखी। उन्होंने निहत्थी जनता पर गोली न चला कर दुनिया को अपनी बहादुरी और देशभक्ति का संदेश दिया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों ने अद्वितीय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *