उत्तराखंड

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विख्यात पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

देहरादून : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विख्यात पर्यावरणविद्, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और चिपको आंदोलन के महानायक सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवगंत आत्मा की शान्ति एवं शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि हिमालय के रक्षक सुंदरलाल बहुगुणा के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सुंदरलाल बहुगुणा का योगदान अविस्मरणीय है। उनका निधन संपूर्ण देश और विश्व के लिए अपूरणीय क्षति है। चिपको जैसे विश्वविख्यात आंदोलन का नेतृत्व करने वाले वृक्षमित्र सुंदरलाल बहुगुणा जल, जंगल, मिट्टी और बयार को जीवन का आधार मानते थे। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित उनका जीवन और सिद्धान्त विश्वभर में पर्यावरण हितैषियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *