उत्तराखंड

विश्व संवाद केन्द्र देहरादून की वार्षिकी 2021 का किया गया विमोचन,क्या है खास,आप भी जानिए

देहरादून : विश्व संवाद केन्द्र देहरादून की वार्षिकी 2021 का आज कई खास लोगो की मौजूदगी में विमोचन किया गया।

विमोचन समारोह का श्री गणेश दीप प्रज्वलन से किया गया। राजधानी देहरादून के दुर्गा माता मन्दिर,कन्हैया विहार,कारगी चैक में आयोजित विमोचन समारोह के मुख्य वक्ता और वार्षिकी सम्पादक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने कहा कि संघ की गतिविधियाँ सभी के सामने आये इसी लिए प्रचार विभाग की ओर से नियमित रूप से जागरण पत्रिका और वार्षिकी प्रकाशित की जाती है। यह एक उत्कृष्ट कार्य है।

साथ ही उन्होंने कहा कि वार्षिकी एक प्रकार से इतिहास लेखन का दस्तावेज है। इसमें 2020 की राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय प्रमुख घटनाक्रमों को लेख के माध्यम से देश के विद्वान लेखकों के द्वारा सजीवता से संजोया गया है।

कार्यक्रम का संचालन महानगर प्रचार प्रमुख हिमांशु अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर विश्व संवाद केन्द्र के सचिव राजकुमार टांक ने विश्व संवाद केन्द्र की वर्ष भर चलने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। नगर संघचालक सुभाष नगर कृष्णानन्द भट्ट ने सभी उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सह प्रान्त प्रचार प्रमुख सजय,हिमालय हुंकार पत्रिका के सम्पादक रणजीत सिंह ज्याला, सुखराम जोशी,हिन्दू जागरण मंच महानगर अध्यक्ष देहरादून जितेन्द्र, विभाग संगठन मंत्री देहरादून अंकुर, देवेन्द्र, प्रमोद, आयुष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *