वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की शौर्य गाथा सदैव हमारी स्मृतियों में रहेगी जीवंत – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे साहस और वीरता की प्रतिमूर्ति और महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी थे। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की शौर्य गाथा सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगी।