उत्तराखंड

सियासत : पहली बार उत्तराखंड में बनेगा डिप्टी सीएम, गढ़वाल के विधायकों में से होगा उप मुख्यमंत्री

देहरादून : उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री की कमान पुष्कर सिंह धामी को सौप दी गई है। मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज अब से कुछ समय बाद शपथ ग्रहण करेंगे। बड़ी खबर ये मिल रही है कि धामी के साथ गढ़वाल मंडल से आने वाले किसी विधायक को उप मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है।
दरअसल धामी कुमाऊं मंडल से आते हैं ऐसे में क्षेत्रीय समीकरण को साधने के लिए बीजेपी गढ़वाल मंडल से एक उप मुख्यमंत्री भी बना सकती है और धामी के साथ ही उप मुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं। वहीं सू्त्रों के हवाले से बड़ी खबर ये भी मिल रही है कि धामी को मुख्यमंत्री बनाने से बीजेपी के कई विधायक नाराज हैं। इनमें वो विधायक शमिल हैं,जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। अब देखना होगा कि बीजेपी के रणनीतिकार नाराजगी के इस मसले को आखिर किस तरह से संतुलित कर पाएंगे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *