उत्तराखंड

Big breaking: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रियों को सौपा जिलो का प्रभार,जानिए किस मंत्री को कहा की दी गई जिम्मेदारी

देहरादून : उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर मंत्रियों को दिया गया जिलों का प्रभार, सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री हरक सिंह रावत को टिहरी की जिम्मेदारी तो बंशीधर भगत को देहरादून की जिम्मेदारी सौपी गई है। यशपाल आर्य को नैनीताल की जिम्मेदारी जबकि विशन सिंह चुफाल को अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।मंत्री सुबोध उनियाल को जनपद पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है तो वही अरविंद पांडे को चंपावत और पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री गणेश जोशी को उत्तरकाशी की तो धन सिंह रावत को हरिद्वार की जिम्मेदारी सौपी गई है। रेखा आर्य को बागेश्वर की जिम्मेदारी और यतिस्वरानंद को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *