उत्तराखंड

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने फूलदेई पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने फूलदेई पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में मनाया जाने वाला लोकपर्व ‘फुलदेई’ हमारी संस्कृति को उजागर करता है साथ ही यह पर्व पहाड़ की परंपराओं को भी कायम रखे हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति से जुड़ा फुलदेई का पर्व हमें प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। गौरतलब है कि
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को सुबह साढ़े 8 बजे मुख्यमंत्री आवास, 39 भागीरथीपुरम जीएमएस रोड़ देहरादून में आयोजित फूलदेई कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *