उत्तराखंड

अध्यक्ष बनने पर कौशिक को बधाईयों का तांता

कौशिक के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओ में उत्साह

देहरादून : सरकार में वरिष्ठ केबिनेट मंत्री रहे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को मिलने और उन्हें बधाई देने के लिए विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों का उनके आवास पर ताँता लगा रहा। यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास पहुँचकर निवर्तमान अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें शुभ कामनाये दी। वहीं सभी विधायकों,और संगठन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने उनके निवास जाकर उन्हें बधाई और शुभ कामनाये दी।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि सभी लोगो को मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाना है और 2022 में भाजपा की पुनः प्रचण्ड बहुमत की वापसी के लिए जुटना है। इस मौके पर कार्यकर्ताओ में अपार उत्साह देखने को मिला। राज्य भर के कई जिलों से इस मौके पर कार्यकर्ताओ ने पहुँचकर अध्यक्ष को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *