राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने नई दिल्ली में आयोजित गुरु रविदास विश्व महापीठ राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देहरादून : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राष्ट्रीय अधिवेशन-2021 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महापीठ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश राठोर भी उपस्थित थे।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा है,संत रविदास किसी जाति या समुदाय विशेष के गुरू नही थे,बल्कि वे समस्त मानव जाति के मार्गदर्शक थे। उनके आदर्श और संदेश सम्पूर्ण मानवता को सदियों से प्रेरित कर रहे हैं।