उत्तराखंड

त्रिवेंद्र कैबिनेट ने गैरसैंण में लिए कई महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में त्रिवेंद्र कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 संशोधन विधेयक 2021 को प्रख्यापित किया गया,इसके अलावा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1959 संशोधन विधेयक 2021 को प्रख्यापित किया गया। उत्तराखंड भाषा संस्थान अधिनियम में संशोधन किया गया। हरिद्वार कुंभ मेले के लिए भारत सरकार द्वारा जारी एस ओ पी के अनुपालन में उत्तराखंड राज्य द्वारा की गई कार्रवाई को मंजूरी दी गई। ग्राम पंचायत थलीसैंण निर्माण ग्राम पंचायत लालपुर जनपद उधम सिंह नगर को नगर पंचायत बनाए जाने को मंजूरी देदी गई है। केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालन के पदों के सृजन को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड में नामांकित सदस्यों की अहर्ता निर्धारण की नियमावली को प्रख्यापित किया गया। ग्राम पंचायत सिरौली कला जनपद उधम सिंह नगर को नगर पंचायत बनाए जाने को मंजूरी दी गई। प्रदेश के जनपद देहरादून में देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की स्थापना के विधेयक को मंजूरी दे दी गई। जनपद उधम सिंह नगर में सूरजमल विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *